लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में गरजी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

SAPNA THAKUR | 8 नवंबर 2022 at 4:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान स्मृति ईरानी ने यहाँ विशाल जनसभा को सम्बोधित किया और राजीव बिंदल के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने 12 तारीख को नाहन सहित हिमाचल प्रदेश की जनता को कमल का बटन दबाने को कहा। उन्होंने कहा कि कमल विकास का प्रतीक है तथा कमल पर बैठकर ही देवी लक्ष्मी घर आती हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल में कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही। तो क्यों ऊना तक वंदे भारत ट्रेन, एम्स व आईआईएम जैसे बड़े संस्थान क्यों नहीं पहुंचे। आखिर भाजपा की सरकार में यह संस्थान हिमाचल प्रदेश को क्यों मिले। कांग्रेस का जो नेता भारत भ्रमण पर घूम रहा है, उसके साथ कौन-कौन लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। जिन्होंने देश का गला काटा, गौ माता के हत्यारे राहुल गांधी के साथ क्यों चल रहे हैं। कांग्रेस की यात्रा से जुड़े जो लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं वह कांग्रेस से प्रश्न पूछना चाहती हैं कि देश के हत्यारों की कांग्रेसियों द्वारा क्यों पीठ थपथपाई जा रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्यों उनका खून नहीं खोलता है, जब देश के हत्यारों को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी चलती हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि इस चुनाव में गांधी परिवार नजर नहीं आएगा, अगर आएगा तो उससे जवाब जरूर मांगना कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की। तो उन्होंने सेना के पराक्रम पर सवाल खड़ा करते हुए क्यों संसद में प्रश्न उठाया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले गरीबों की जेब लुटती थी, किसानों की जमीनें छिनती थी। अब दामाद जमीन चुराते हैं।

ऐसी कांग्रेस पार्टी को एक भी वोट मिलना लोकतंत्र का अपमान होगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राजस्थान की सांसद एवं सिरमौर की नाती दीया कुमारी, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी व भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने भी जनसभा को संबोधित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]