HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक चलती कार पर पेड़ गिर गया। गाड़ी में बाप-बेटा सवार थे। गनीमत रही कि पेड़ गाड़ी के बोनट पर गिरा, जिसके चलते बाप-बेटा बाल-बाल बच गए। इस घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रो. डॉ. वीना तोमर ने बताया कि उनके पति दिनेश तोमर ट्यूशन से उनके बेटे अक्षत तोमर को गाड़ी में ( HP 85 0850) घर वापस लेकर आ रहे थे। इस दौरान अचानक कालीस्थान मंदिर परिसर में काटा जा रहा विशालकाय पेड़ गाड़ी पर गिर गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना के बाद कार में फंसे व्यक्ति और बच्चे को पिछले दरवाजे से सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रो. डॉ. वीना तोमर ने कहा कि पेड़ काटने के दौरान पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है।
उन्होंने कहा कि न तो पेड़ काटने के दौरान दोनों तरफ से गाड़ियों को रोका गया और न ही इस दौरान कोई सड़क पर मौजूद था। ऐसी लापरवाही के चलते आज वह अपना परिवार खो सकती थी। उन्होंने कहा कि यहां आसपास बच्चे भी खेलते हैं, ऐसे में यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





