Loading...

नाहन में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, लोगों को दी बैंकिंग की जानकारी

PRIYANKA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नाबार्ड के सौजन्य से आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड नंबर-4 अमरपुर मोहल्ला में आयोजित किया गया। इस शिविर में बैंक की ओर से बैंक के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार ने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी और फोन पर बैंक की ओर से आए धोखाधड़ी के मैसेज को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज कर उनके एटीएम से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मांगता।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं जिसमे जीवन सुरक्षा बीमा योजना, किसान ऋण कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, जीवन ज्योति, हिम लखपति योजना के बारे में अवगत करवाया।