Loading...

नाहन में डीसी रहे डॉ. आरके परुथी नवगठित राज्य चयन आयोग के मुख्य प्रशासक

Ankita • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

तीन एचएएस अफसर के विभाग भी बदले, कपिल तोमर को नाहन मेडिकल कॉलेज में लगाया संयुक्त निदेशक

HNN/ शिमला

हिमाचल सरकार ने पेपर लीक मामले में भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग की जगह राज्य चयन आयोग गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सार्वजनिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने के लिए सरकार ने नए आयोग की स्थापना की है।

21 फरवरी को कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया था। आईएएस अधिकारी डॉ. राजकृष्ण परूथी तृतीय श्रेणी के कर्मियों के पद भरने के लिए आयोग परीक्षा लेंगे। इसका मुख्यालय हमीरपुर में रखा गया है। शनिवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग के गठन से प्रदेश में करीब अब करीब 10 हजार भर्तियां करने का रास्ता साफ हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों और अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। नया भर्ती आयोग स्थानीय निकायों आदि के ऐसे सभी ग्रुप-सी पदों पर आयोग का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम प्रारंभिक नियुक्ति के लिए सिफारिशें करना मुख्य इनके पास हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का करेगा। विभागों, निगमों-बोर्डों, विश्वविद्यालयों में लक्ष्य होगा।

तीन एचएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल

प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। डॉ. विक्रम महाजन को मत्स्य विभाग बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक, महेंद्र प्रताप सिंह को सहायक आयुक्त प्रोटोकॉल परवाण और कपिल तोमर को नाहन मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक लगाया गया है।

दो अधिकारियों को. अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सचिन कंवल से लघु बजत के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है।

आरटीओ सोलन गोपाल चंद को जिला पर्यटन अधिकारी सोलन और संयुक्त निदेशक भू लेखा चंदन कपूर को आईटी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने संयुक्त सचिव वित्त राजेंद्र शर्मा को छह माह का सेवाविस्तार भी दिया है।