Loading...

नाहन में निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर आज, विधायक अजय सोलंकी श्रमिकों को देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 May 2025 • 1 Min Read

नाहन

विधायक अजय सोलंकी का संदेश – निर्माण श्रमिकों के योगदान को पहचानते हुए सरकार कर रही है कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा नाहन में 20 मई को निर्माण श्रमिकों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे नया बने BDO ऑफिस के समीप गवर्नमेंट ITI में शुरू होगा, जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

श्रमिकों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को बोर्ड द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता, पेंशन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। श्रमिकों को उनके पंजीकरण प्रक्रिया और योजनाओं के लाभों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया जाएगा।

विधायक सोलंकी ने किया श्रमिकों के योगदान को सलाम
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में निर्माण श्रमिकों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार का उद्देश्य – श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ना
सोलंकी ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तत्पर है।