Loading...

नाहन में बीके सुदेश दीदी देंगी आध्यात्मिक सशक्तिकरण का संदेश

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

कल 15 जुलाई को नाहन केंद्र में होगा कार्यक्रम

HNN/ नाहन

ज़िला सिरमौर के नाहन के मुख्यालय अमरपुर मोहल्ला में स्थित ब्रह्मकुमारीज सैंटर में 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी विशेष संदेश देंगी।

आध्यात्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ व स्वस्थ समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। ब्रह्मकुमारीज सैंटर नाहन की संचालिका बीके रमा दीदी ने बताया कि बीके सुदेश दीदी ब्रह्माकुमारी की संयुक्त मुख्य प्रशासिका हैं।

कार्यक्रम समाज के लोगों को आध्यात्मिकता के माध्यम से उनकी आत्मिक विकास और समृद्धि को भी बढ़ावा देने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी फ़ोन नंबर 82197-92715 पर प्राप्त की जा सकती है।