नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में रानी झांसी पार्क के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब हरिपुर मोहल्ला निवासी अमजद अपने 8 वर्षीय बेटे उजैफा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। दोनों सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पिता तुरंत अपने बेटे को संभालने की कोशिश करते हुए खड़ा हुआ। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं।
चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था, लेकिन हादसे ने शहर में पैदल चलने की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने पर गुन्नूघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सड़क पर पैदल चलना बना चुनौती
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन शहर की सड़कों पर पैदल चलना अब खतरनाक हो गया है। बढ़ते वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हादसों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





