Loading...

नाहन में ब्लॉक यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंके पुतले

Ankita 24 Mar 2024 Edited 24 Mar 1 min read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय पर ब्लॉक यूथ कांग्रेस ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा में शामिल 6 बागी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के पुतले फूंके।

नाहन ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के बागी विधायकों ने सरकार को गिराने का काम किया है, यह बेहद निंदनीय है। भाजपा जिस प्रकार की राजनीति कर रही है, इससे देश में डर का माहौल बन गया है।

इसके बावजूद आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश में पूर्ण रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विधायकों ने प्रदेश में राजनीति को खराब करने का कार्य किया है, इस प्रकार की राजनीति युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आने वाले विधानसभा उपचुनाव में इनको बाहर का रास्ता दिखाकर कांग्रेस पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएगी। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से देश में भाजपा की तानाशाही सरकार देश के युवाओं और देश की जनता को डराने का कार्य कर रही है, इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। इस अवसर पर बिट्टू, देशराज लबाना, अमन ठाकुर, भाई योगेश, लियाकत, गौतम चौहान, अतुल ठाकुर, रुपेश, सैफ, गफ्फार समेत कई युवा मौजूद रहे।