नाहन में महिला से शातिरों ने ठगे 2.85 लाख रुपए, मामला दर्ज
HNN/ नाहन
हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।
मामला जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के नया बाजार का है, यहां की एक महिला से शातिरों ने 2.85 लाख रूपए ठग लिए है। पीड़ित शीतल ने इस बाबत पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें लॉटरी को लेकर कॉल आया। इसके बाद शातिर ने कहा कि उनके लॉटरी की राशि कोरियर के माध्यम से भेजी जा रही है लेकिन इसको छुड़वाने के लिए उन्हें राशि जमा करनी होगी।
इसके बाद महिला की ओर से 2.85 लाख रुपये उनके खाते में जमा करवा दिए लेकिन बाद में महिला को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। फिर महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।