नाहन में हेरोइन, नकदी व सोने के आभूषण सहित युवक गिरफ्तार
HNN/ नाहन
सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने सोमवार देर शाम नाहन में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन की खेप सहित नकदी व सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई शहर की वाल्मीकि मोहल्ला में गैस गोदाम के समीप एक घर में अमल में लाई, जहां पुलिस ने 23 वर्षीय सम्राट चौहान उर्फ वासु को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर 110.5 ग्राम हेरोइन, 35,270 रूपए की करेंसी व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी है।
एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती गैस गोदाम के समीप रहने वाले 23 वर्षीय युवक सम्राट चौहान उर्फ वासु के खिलाफ यह कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।