Loading...

नाहन मेडिकल कॉलेज को सीएसआर के तहत मिली एम्बुलेंस, मरीजों को चंडीगढ़-शिमला ले जाने में मिलेगी सुविधा

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 7 Mar 2026, 6:22 PM | Updated: 7 Mar 2026, 6:22 PM 0 min read

राजकीय यशवंत सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन को सीएसआर के तहत नई एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। इससे रेफर होने वाले मरीजों को चंडीगढ़ और शिमला तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

नाहन

मेडिकल कॉलेज को सीएसआर के तहत मिली एम्बुलेंस

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजकीय यशवंत सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इनोवा फार्मा कंपनी द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस वाहन की चाबी प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

15 दिनों में एक और एम्बुलेंस मिलने की घोषणा

मंत्री ने बताया कि सीएसआर के माध्यम से एक अन्य एम्बुलेंस भी अगले 15 दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे यहां से रेफर किए जाने वाले मरीजों को चंडीगढ़ और शिमला जैसे बड़े अस्पतालों तक कम खर्च में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

नर्सों की कमी दूर करने के लिए कदम

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गत माह 14 नर्सों की नियुक्ति की है। इसके अलावा शीघ्र ही 30 अन्य नर्सों की नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर की जाएगी, ताकि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मंत्री ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

अधिकारी भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों, संयुक्त निदेशक कपिल तोमर, महाप्रबंधक जिला उद्योग संस्थान रचित शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान, डॉ. नवीन गुप्ता, एपीएमसी सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम और डीएसपी मुख्यालय रमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।