Loading...

नाहन शहर के कुछ क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

25 नवम्बर यानि कल नये कार्यों की पूर्ति हेतु नाहन शहर के कुछ क्षेत्रों में चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल नाहन (नम्बर-एक) ने दी है।

उन्होंने बताया कि बताया कि हाऊसिंग बोर्ड, केन्द्रीय कारागार नाहन, हाथी की कवर और अमरपुर मोहल्ला में दोपहर एक बजे से सांय पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगो से सहयोग की अपील की है।