HNN/नाहन
नाहन शहर में श्री गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व समस्त साध संगत द्वारा आयोजित इस पर्व पर शहर में सुबह के समय कीर्तन समागम हुआ। इससे पहले गुरूद्वारा परिसर में चल रहे पाठ श्री अखंड साहिब का समापन हुआ।
श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा गुरूबाणी के माध्यम से उपस्थित साध संगत को निहाल किया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने गुरू ग्रंथ साहिब महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर में हजारों की तादात में संगतों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन भी हुआ। तो वहीं इस दौरान सिक्ख युवाओं ने गतका का भी शानदार प्रदर्शन किया।
जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। सिक्ख युवाओं ने गतका के दौरान कई तरह का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group