निगुलसरी एनएच-5 पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही हुई ठप
HNN/किन्नौर
जिला किन्नौर में निगुलसरी के पास एनएच-5 एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें कि भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिससे मार्ग दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद पड़ा है।
बताया जा रहा है कि इन दिनों किन्नौर में सेब सीजन जोरों पर है लेकिन बार-बार हाईवे बंद होने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों पहले भी भारी भूस्खलन होने के कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी थी। जिसे बहाल होने में करीब 10 दिन लगे थे।
लेकिन एक बार फिर भूस्खलन होने से जिले के लोगों को परेशानियां हो रही है। वहीं एक्सईन नेशनल हाईवे केएल सुमन ने बताया सुबह के समय भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। जल्द ही एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।