HNN / ऊना
जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी क्लीनिक में दबिश देकर संचालक से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान तरसेम लाल निवासी भदसाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंडोगा चौकी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर भदसाली गांव में एक निजी क्लीनिक पर दबिश दी। पुलिस को सामने पाकर संचालक घबरा गया। पुलिस ने जब क्लीनिक की जाँच की तो उन्हें वहां से 500 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group