नियुक्त व्यय परिवेक्षक भरत आंधले ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
HNN/ बिलासपुर
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय परिवेक्षक भरत आंधले ने झण्डुता निर्वाचन क्षेत्र में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होने अधिकारियों को और अधिक पुख्ता इतंजाम करने के निर्देश भी दिये। उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया को शांति पूर्वक पूरा करने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों से चर्चा भी की।
व्यय परिवेक्षक ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सम्बन्ध में की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने पेालिंग पार्टियों से बातचीत कर मतदान प्रक्रिया के तहत पार्टियों द्वारा किये जाने वाले कार्याें के सम्बन्ध में उनसे संवाद कायम किया। उन्होने रिटर्निग अधिकारियों से पोलिंग पार्टियों की व्यवस्थाओं के लिए समोचित प्रबन्ध करने के भी निर्देश दिये।