निरंकारी भवन राजगढ़ में इस दिन आयोजित होगा रक्तदान शिविर……
HNN/ राजगढ़
निरंकारी भवन राजगढ़ में रविवार यानि 30 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। संगत के सयोंजक भोला नाथ साहनी व शिविर के प्रभारी नवदीप साहनी ने बताया कि यह आयोजन आईजीएमसी शिमला के चिकित्सको के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। रक्तदान का समय सुबह 9 से सांय 4 बजे तक रहेगा।
नवदीप साहनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और निरंकारी मिशन विश्व में सबसे अधिक रक्तदान कर मानवता की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किये गये रक्तदान से न जाने किसका जीवन बच जाए। उन्होंने 30 जुलाई को निरंकारी भवन राजगढ़ में लगने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर इस पुनीत कार्य में भाग लेकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।