लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निरमंड में आयोजित हुआ खंड स्तरीय युवा उत्सव, लोक नृत्य और वाद्य यंत्र में…

SAPNA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

युवा सेवा एवं खेल विभाग के दिशा निर्देशानुसार विकासखंड निरमंड में खंड स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरमंड के सभागार में किया गया। जिसमें लोक गीत, लोक नृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता करवाई गई। लोक नृत्य और वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं में युवा मंडल चिलाआगे प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड दूसरे स्थान पर रहा।

लोकगीत में पहले स्थान पर राजकीय महाविद्यालय निरमंड और दूसरे स्थान पर युवा मंडल चिलाआगे रहा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर उप मंडल अधिकारी मनमोहन सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रतिभागी दलों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य व लोकगीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक शर्मा ने संयुक्त रुप से इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में युवा पीढ़ी के समय और सामर्थ्य को उचित दिशा में ले जाने के लिए बहु उपयोगी बताते हुए आयोजकों तथा प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस युवा उत्सव प्रतियोगिता में युवा मंडल टिकरू, ऐजर, चिलाआगे, सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड , राजकीय महाविद्यालय निरमंड और आईटीआई निरमंड के प्रतिभागी दलों ने हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]