निर्माणधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी लगड़ू के तहत एक युवक की तेलंगाना राज्य में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार (24) पुत्र मदन लाल, निवासी मडली बग्गी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सतीश तेलंगाना राज्य में निर्माण कंपनी के कार्यरत था।
कुछ दिन पहले निर्माणधीन इमारत पर कार्य करते हुए वह तीसरी मंजिल से गिर गया था। जिसके बाद उसी राज्य में उसका प्राथमिक उपचार चल रहा था। बीते शनिवार को उसे घर लाया जा रहा था। इसी दौरान रस्ते में अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलसि की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के शव का पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना प्रभारी खुंडियां रंजीत परमार ने मामले की पुष्टि की है।