निहालगढ़ स्कूल के छात्रों ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन
HNN/पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टि से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सूरी ने बताया कि यहां नुक्कड़ नाटक विद्यार्थियों के द्वारा करवाने का मुख्य उद्देश्य हैं कि जिस प्रकार से देश में लापरवाही की वजह से बहुत सारी सड़क दुर्घटना होती हैं और बहुत सारे परिवार प्रभावित होते हैं।

सबका जीवन सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार से कोई दुर्घटना ना घटे इसके लिए सभी दोपहिया वाहन चलाते हुए हैल्मेट का प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते सी बेल्ट का प्रयोग करें, इसलिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग। यह नुक्कड़ नाटक दंडी साहिब गुरुद्वारा में तथा निहालगढ़ में प्रस्तुत किया गया।