Loading...

नीट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगी परीक्षा….

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

नीट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नीट की देशभर में परीक्षा 5 मई को आयोजित होगी। यह ऑनलाइन परीक्षा 13 भाषाओं में और तीन घंटे 20 मिनट की होगी। नीट की परीक्षा के लिए देशभर में 534 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।

अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं हिमाचल में नीट की परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, पालमपुर, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और शिमला है। नीट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1700 रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस के लिए 1600 रुपये, एससी एसटी और अन्य वर्ग के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का दाखिले के समय 17 वर्ष का होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास मोबाइल नंबर, ईमेल, पासपोर्ट फोटोग्राफ, पोस्टकार्ड फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, दाएं और बाएं हाथ के निशान और जाति से संबंधित प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।