नीट यूजी परीक्षा का संशोधित स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें चेक….

NEET.jpg

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित किया गया है। रिजल्ट को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 जुलाई को घोषणा की थी कि संशोधित परिणाम दो दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें चेक…….

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – Exams.nta.ac.in पर जाएं।
अब होमपेज पर NEET 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, “संशोधित स्कोरकार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और मांगे गए अन्य विवरण दर्ज करें।
आपका नीट यूजी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें लें।