Loading...

नीट यूजी-2024 की परीक्षा में ऊना की अमनदीप कौर ने हासिल किए 690 अंक

Ankita • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

नीट यूजी-2024 की परीक्षा में जिला ऊना की छात्रा अमनदीप कौर ने 720 में से 690 अंक अर्जित किए है। वहीं शिमला के वेदांत बेक्टा ने 686 अंक, सिद्धांत शर्मा ने 681 अंकों के साथ परीक्ष पास की, जबकि अक्षांश ने 680 अंकों के साथ नीट यूजी-2024 उत्तीर्ण की है।

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। राजधानी शिमला में इस परीक्षा के लिए बनाए गए 11 केंद्रों में 4500 विद्यार्थी अपीयर हुए थे।

नीट (यूजी)2024 के इस परिणाम में आधार पर ही टॉप मेरिट में रहने वाले छात्र-छात्राओं को देश के नामी मेडिकल कॉलेजों और राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा में प्रदेश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी अपीयर हुए थे।