Himachalnow / शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-5 पर नीरथ के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, कार (एचपी 20जी-1010) रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। वाहन में नेपाल मूल के तीन लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नीरथ के पास परियोजना स्थल के समीप कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे पत्थर पर खड़ी हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना स्थल से तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे में कांगड़ा के डमटाल निवासी काकू सिंह (26) और शिमला के रिवाली निवासी राजू (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दत्तनगर के अमर सिंह (21) घायल है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घायल का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





