Loading...

नूरपुर के न्याजपुर सड़क पर गड्ढों को भरने की मांग

PARUL • 27 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

नूरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। न्याजपुर को शहर का प्रवेश द्वार कहा जाता है, लेकिन गड्ढे लोगों का स्वागत करते हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इसी सड़क से आवाजाही करते हैं, लेकिन किसी ने गड्ढों को भरवाने की जहमत नहीं उठाई है।

अब न्याजपुर के लोगों ने गड्ढों के आगे ‘नूरपुर में आपका स्वागत है’ का अस्थायी बोर्ड लगा दिया है। पूर्व पार्षद अश्वनी डफ्फा ने बताया कि न्याजपुर में कई जगहों पर गड्ढे हो हैं और कई दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से तुरंत गड्ढों को भरने की मांग की है।

लोगों ने कहा कि लगता है कि किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन और विभाग गहरी नींद से जागेगा। उन्होंने प्रशासन और विभाग से तुरंत गड्ढों को भरने की मांग की है।