Loading...

नूरपुर में मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 30 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

नूरपुर पुलिस ने मोबाइल टावरों से तकनीकी उपकरणों और बैटरी चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।