Loading...

नेत्रदान करेंगे सिरमौर के अनिल चौहान, पांच साल के बेटे के जन्मदिन पर लिया प्रण…..

SAPNA THAKUR • 29 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन 

जिला सिरमौर की दुर्गम पंचायत के अनिल ने किसी नेत्रहीन की जिंदगी में नई रोशनी भरने के लिए अपनी आंखें दान करने का प्रण लिया है। उन्होंने अपने पांच साल के बेटे हार्दिक के जन्मदिवस पर यह प्रण लिया है। अनिल चौहान पुत्र स्व. रघुवीर सिंह 31 साल के है और वह अपनी पंचायत के प्रधान भी हैं।

बता दें, अनिल चौहान के बेटे का 28 नवंबर को 5वां जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने अपनी आंखें दान करने का प्रण लिया। इसके लिए उन्होंने सारी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर दी थीं। सोमवार को उन्होंने स्पीड पोस्ट के माध्यम से नेत्रदान का फार्म आईजीएमसी शिमला के नेत्र (आई) बैंक के नाम भेज दिया।

अनिल ने कहा कि आंखें वास्तव में हमारी दुनिया और हमारी आत्मा के लिए खिड़कियां होती हैं। उन्होंने बहुत से ऐसे लोगों को देखा है जोकि इस दुनिया को अपनी आँखों से नहीं देख सकते। ऐसे में उन्होंने नेत्रदान कर दूसरों की मदद करने का प्रण लिया है। उन्होंने दूसरों से भी नेत्रदान करने की अपील की है।