Loading...

नेपाली निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत

By PARUL Published: 2 Feb 2024, 5:15 PM | Updated: 2 Feb 2024, 5:50 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक नेपाली निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजू (55) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू मिस्त्री का काम करता था और कई सालों से लोअर खलीनी में किराए के कमरे में अकेले रहता था।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उक्त नेपाली को खलीनी से लोअर खलीनी के जंगल में बेसुध पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है।