लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नेरचौक कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं- मुख्यमंत्री

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मंडी में नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आइरिस-2022 के समापन समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मंडी का मेकशिफ्ट अस्पताल कोरोना महामारी के पूर्ण रूप से समाप्त होने के उपरान्त सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा तथा चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस चिकित्सा महाविद्यालय की प्रगति को स्वयं देखा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय एवं अस्पताल का उद्देश्य उच्च क्षमता, समर्पित तथा संवेदनशील चिकित्सकों के माध्यम से उच्च गुणात्मक शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह महाविद्यालय मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति तथा बिलासपुर जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में 23 विभाग कार्यशील है तथा अन्य विभागों की स्थापना के लिए प्रक्रिया जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महाविद्यालय में प्रतिवर्ष 120 सीटों की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा प्रदेश होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में आज केवल सरकारी क्षेत्र में ही छः चिकित्सा महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों के 500 पद भरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशिक्षु चिकित्सकों के स्टाईपंड को बढ़ाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खेल के मैदान के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]