Loading...

नेशनल लॉ-यूनिवर्सिटी दिल्ली के रिचर्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बने ओम शर्मा

PRIYANKA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

देश के 400 पत्रकारों में बीबीएन के पत्रकार का नाम भी शामिल

HNN / बद्दी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा निर्भिक पत्रकारिता पर किए जा रहे रिसर्च प्रोजेक्ट (विशेष शोध) में हिमाचल से एकमात्र पत्रकार का नाम शामिल किया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रोजेक्ट इंचार्ज मिस्टर हनन ने बताया के लॉ यूनिवर्सिटी देश के उन पत्रकारों पर रिसर्च वर्क कर रही है जिन्होंने प्रशासन के दवाब, प्रताड़ना और एफआईआर दर्ज किए जाने के बाबजूद भी बिना डरे लोगों के लिए अपनी जंग जारी रखी।

कोरोना काल में देश भर में सरकार और प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। मिस्टर हनन ने बताया कि इस रिसर्च प्रोजेक्ट में लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने देश के 400 पत्रकारों का नाम शामिल किया है और उन पर शोध किया जा रहा है। लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के हनन ने बताया के हिमाचल से पत्रकार ओम शर्मा ने भी सरकारी तंत्र की प्रताड़ना के बावजूद भी निष्पक्षता और निर्भीकता से अपनी पत्रकारिता का सफर जारी रखा।

देश के 400 पत्रकारों में ओम शर्मा भी इस रिसर्च प्रोजेक्ट (विशेष शोध) का हिस्सा बने हैं। इस रिसर्च प्रोजेक्ट पर पूरी टीम काम कर रही है और देशभर के 400 पत्रकारों से संपर्क साधकर तथ्य व जानकारी जुटाई जा रही है। इस विशेष शोध का हिस्सा बनने पर ओम शर्मा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली का आभार जताया।

ओम शर्मा ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा सच और पत्रकारिता की गरिमा को बरकरार रखेंगे और निष्पक्षता तथा निर्भीकता के साथ आम लोगों की आवाज और समस्याओं को सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डीएवी स्कूल और कॉलेज दौलतपुर चौक के गुरुओं व प्रवक्ता मैडम देवकला शर्मा को दिया।