नेहरू युवा केंद्र अम्बेहडा की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बन्याल क्लब ने मारी बाजी , युवाओं को दिया नशा छोड़ने और खेल अपनाने का संदेश
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
खेलों से ही दूर होगी नशे की लत, विजेता को मिला 11000 रुपये का पुरस्कार
नेहरू युवा केंद्र अम्बेहडा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आज ग्राम पंचायत अम्बेहडा में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में बन्याल क्लब ने शौर्य क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया।
खेलों से नशे से मुक्ति का रास्ता
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आचार्य रमेश शास्त्री और भाजपा कार्यकर्ता रामपाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता जा रहा है और इससे उन्हें निकालने के लिए खेल सबसे बड़ा माध्यम है।
फाइनल में दिखा दमखम
प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबलों में बन्याल क्लब ने पटियाल क्लब को और शौर्य क्लब ने सदाशिव क्लब को हराया। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में बन्याल क्लब ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिता में विजेता बन्याल क्लब को 11,000 रुपये की राशि और ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता शौर्य क्लब को 7,100 रुपये प्रदान किए गए। इस मौके पर आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अम्बेहडा की प्रधान धीरज अंजू शर्मा, उप प्रधान सतीश कुमार, कठोह पंचायत उप प्रधान जोगिंदर पाल शर्मा, बीडीसी सदस्य अनीता चौधरी व सुषमा शर्मा, जसवीर बन्याल (आईटीआई प्रबंधक), विजय शर्मा (कॉर्पोरेट सोसाइटी), अजय शर्मा (युवा क्लब सचिव) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।