Loading...

नैतिक मूल्यों और नैतिक आचरण की प्रेरणा का पर्व है दशहरा- प्रो चंद्र कुमार

Ankita • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

HNN/ कांगड़ा

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि दशहरा जीवन में नैतिक मूल्यों और नैतिक आचरण का पर्व है, बुराई और छल पर अच्छाई तथा सत्य की जीत का प्रतीक है। मंगलवार को शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री प्रो चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पर्वों तथा त्यौहारों के माध्यम से भारत की समृद्व संस्कृति की झलक मिलती है तथा जीवन जीने के सही मार्गदर्शन भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में पहली बार चार दिवसीय दशहरा उत्सव मनाया गया है जिसमें सांस्कृतिक संध्या तथा खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच दिया है यह अपनेआप में एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लोक कलाओं के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि हिमाचल की लोक संस्कृति से युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यातिथि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा दशहरा उत्सव के सफल आयोजन पर मेला कमेटी अपनी ऐच्छिक निधी से 51 हजार की राशि भी स्वीकृत की।