Loading...

नोगली में इस दिन से शुरू होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता….

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

रामपुर बुशहर के तहत नोगली में आरआरकेएमएस क्लब नोगली की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद में ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 जून से शूर होकर 25 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर युवाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

प्रतियोगिता में छात्र और छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में ननखड़ी, निरमंड, कुमारसैन, आनी, रामपुर खंड और किन्नौर जिले की 32 टीमों को खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की विजेता टीम को 44,444 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 22,222 और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, छात्रा वर्ग में पहला स्थान पाने वाली टीम को छह हजार और ट्रॉफी और दूसरा स्थान हासिल करने वाले टीम को तीन हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा।