Loading...

नोहराधार में अवैध शराब की जब्ती, एक व्यक्ति गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Apr 2025 • 1 Min Read

नोहराधार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी नोहराधार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव गंढूरी में एक चाय की दुकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दुकान मालिक संजीव कुमार, निवासी गांव व डाकघर गढूली, तहसील नोहराधार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की दबिश से अवैध शराब की खेप पकड़ी गई

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2025 को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि संजीव कुमार अपनी दुकान में अवैध शराब बेच रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दुकान से 04 पेटियां (48 बोतलें) अवैध शराब बरामद की।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना संगडाह में HP Excise Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।