नौकरी का सुनहरा मौका, आईटीआई रैल में इस दिन आयोजित होगा रोजगार मेला….
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर की आईटीआई रैल में 10 जनवरी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आईटीआई पास अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी करने के अवसर प्राप्त होंगे। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में गुजरात की एक निजी कंपनी आईटीआई पास फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के सत्र 2018 से लेकर 2022-23 तक के पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के 10वीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक और आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सब्सिडी युक्त भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी और जूते, लीव कंपनी के मानदंडों के अनुसार जीपीए और मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जनवरी को सुबह 9 बजे आईटीआई रैल में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो प्रतियां, आधार कार्ड व दस्तावेजों की दो प्रतियां तथा तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।