नौकरी का सुनहरा मौका, आईटीआई मंडी में इस दिन होगा इंटरव्यू…
HNN/ मंडी
आईटीआई मंडी में हरी एसोसिएट्स हायरलिंग प्राइवेट लिमिटेड जोकि मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग कंपनी ग्रेटर नोएडा 26 अप्रैल को इंटरव्यू के लिए आ रही है। इस इंटरव्यू में किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास अभ्यर्थी और डिप्लोमा बी-टेक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स भाग ले सकते हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनयाल ने बताया कि यह इंटरव्यू केवल युवक अभ्यर्थियों के लिए होगा। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजेंद्र कटोच ने बताया कि इसके लिए युवाओं की आयु 19 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 13,652 प्रतिमाह वेतन और ओवरटाइम के अलग से मानदेय देगी। इसके अलावा अटेंडेंस अवॉर्ड, नाइट अलाउंस, फ्री बस सर्विस, फ्री कैंटीन की सुविधा दी जाएगी।
इंटरव्यू में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी अपने साथ अपने सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी और ओरिजनल कॉपी के साथ आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक, पास बुक कॉपी अपने साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए 9821009064, 7840002563 पर संपर्क करें।