Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, आईटीआई बिलासपुर में इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू……

By PARUL Published: 23 Dec 2023, 3:22 PM | Updated: 15 Mar 2026, 7:32 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला की आईटीआई बिलासपुर में हेल्थ केप्स इंडिया लिमिटेड विलेज फतेहपुर तहसील बलाचौर एसबीएन नगर रोपड़ में स्थित निजी कंपनी की ओर से युवाओं के लिए 26 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि आईटीआई के सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटियाल द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आईटीआई पास निर्धारित की गई है। इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि कंपनी के साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 10600 तक की वेतन की अदायगी की जाएगी। इसके अलावा ओवरटाइम, कैंटीन सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे आईटीआई बिलासपुर में यह कैंपस इंटरव्यू होंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित समय पर तमाम योग्यताओं सहित इस साक्षात्कार में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।