Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, एनएचपीसी में 89 पदों हेतु इस दिन तक करें आवेदन….

PARUL • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

नवरत्न कंपनी एनएचपीसी ने रिक्त पड़े 89 पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद के कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 22 जनवरी तक आवेदन कर सकता है।

पार्वती परियोजना में तैनात मानव संसाधन प्रमुख जीटीएस राजू ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एनएचपीसी के विभिन्न हाइड्रो प्रोजेक्टों व पावर स्टेशनों में कर्मचारियों व अधिकारियों के काफी पद रिक्त पड़े है, जिसके लिए निगम ने डायरेक्ट भर्ती करने का फैसला लिया है। निगम में इंजीनियरों व अधिकारियों की भारी कमी है जिसके चलते निगम ने बेरोजगार युवाओं प्रशिक्षु इंजीनियरों से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

उन्होंने बताया कि निगम उक्त पदों के लिए सीधी भर्ती करा रहा है, जबकि उम्मीदवारों के लिए गेट की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए देश के विभिन्न शहरों में एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं और अपनी पसंद और योग्यता अनुसार महिलाएं व पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।