Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, जिला में 200 पदों हेतु इस दिन होंगे साक्षात्कार…..

By PARUL Published: 26 Dec 2023, 6:53 PM | Updated: 26 Dec 2023, 6:53 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से एक नामी कंपनी को परिसर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। परिसर साक्षात्कार 29 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित किया जाएगा। इसमें कंपनी 200 पद भरेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बता दें कि युवाओं को नौकरी के साथ-साथ कंपनी की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दो साल तक युवा नौकरी के साथ प्रशिक्षण भी हासिल करेंगे। दो साल बाद परीक्षा होने के बाद एनसीवीटी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 16,500 मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए बेरोजगार युवा ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।

बता दें कि यह पहला मौका है जब चंबा में परिसर साक्षात्कार में चयनित होने के बाद बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण की भी व्यवस्था रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से हर माह परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। ताकि जिला के बेरोजगार युवाओं को निजी सेक्टर में नौकरी मिल सकें।