Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, जिला में इस दिन यहां लगेगा रोजगार मेला….

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर की आईटीआई रैल में हरियाणा की एक निजी कंपनी आईटीआई के भिन्न ट्रेडों के पास अभ्यर्थियों के लिए 22 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। इस दिन आईटीआई के कैंपस में कंपनी द्वारा साथात्कार का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें फिटर, बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीज़ल मेकैनिक मोटर व्हीकल के 2018 से लेकर 2022-23 तक के पास व डिप्लोमा धारक इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइलधारक अभ्यर्थी भी उपस्थित हो सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वी व 12वी पास अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 17,240 मासिक वेतन दिया जाएगा। वही कंपनी के नियमों अनुसार सालाना लीव्स, कैटीन में सब्सिडाइज्ड खाना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी 2024 को सुबह 9:00 बजे आईटीआई रेल जिला हमीरपुर में अपने सारे प्रमाण पत्र आधार कार्ड व रिज्यूम तथा दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते है।