Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, निजी कंपनी द्वारा इस दिन यहां आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार….

By Ankita Published: 27 Dec 2023, 1:20 PM | Updated: 27 Dec 2023, 1:20 PM 1 min read

HNN/ मंडी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी) सुन्दरनगर, जिला-मंडी में शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 को हेल्थकैप्स इंडिया लिमिटिड, कंपनी स्थित गांव फतेहपुर, तहसील- बालाचौर, एसबीएस नगर, रोपड़ पंजाब, कैंपस साक्षात्कार का आयोजन कर रही है, जिसमें फिट्टर, डीज़ल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मैकेनिस्ट, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, कारपेंटर, प्लंबर और पंप ऑपरेटर व्यवसायों में एक या दो वर्ष का प्रशिक्षण उतीर्ण कर चूके आईटीआई प्रशिक्षणार्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी) सुन्दरनगर के प्रधानाचार्य आदित्या रैना के द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 10,600 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को निशुल्क निवास और भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ, अपना एक नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो और फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।