Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…….

By Ankita Published: 19 Sep 2023, 10:57 AM | Updated: 19 Sep 2023, 10:57 AM 1 min read

HNN/ ऊना

हरजिन्दर हॉस्पिटल ऊना द्वारा 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में विभिन्न पद भरें जाएंगे जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक साल की टेªनिंग के दौरान 9 हज़ार रूपये तथा टेªनिंग पूर्ण होने के उपरांत 10 से 11 हज़ार रूपये सैलरी देय होगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।