Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, हवलदार सिक्योरिटी के 5 पदों हेतु इस दिन तक करें आवेदन…

PARUL • 2 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पंचकूला इकाई में हवलदार सिक्योरिटी के 5 पदों के लिए 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी पद केवल पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। पांच पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग के पूर्व सैनिक के लिए आरक्षित होगा। आवेदक ने भारतीय सेनाओं में कम से कम 15 वर्ष अपनी सेवाएं दी हों तथा उसकी आयु 43 वर्ष से अधिक न हो।

उन्होंने कहा कि ओबीसी उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। आवेदक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदकों को पहले शारीरिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और इसे पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की वेबसाइट बीईएल-इंडिया डॉट इन पर लॉगइन किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर भी संपर्क किया जा सकता है।