Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, 100 पदों के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….

By Ankita Published: 26 Jul 2024, 11:44 AM | Updated: 15 Mar 2026, 4:54 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा प्रोडक्शन एंड मेंटेनेंस एसोसिएट के 100 पदों हेतु दिनांक 27 जुलाई 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई पास अथवा 10वीं/12वीं रखी गयी है। मासिक वेतन आई.टी.आई पास के लिए 16676/-तथा 10वीं/12वीं पास के लिए के लिए मासिक वेतन 16157/-है। उन्होंने बताया कि 18-35 आयुवर्ग के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है की अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित सम्बंधित साक्षातकार में भाग ले सकते है। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार साक्षताकार में भाग ले सकते है तथा उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर रजिस्टर करके इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर. 01978222450 पर संपर्क कर सकते है ।