Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, 150 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…..

Ankita • 9 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि किन्नौर जिला में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 से 19000 रुपए प्रतिमाह होगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।

इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 09 अक्टूबर 2023 को उप रोजगार पूह, 10 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ,  11 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय निचार प्रातः 11ः30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।