नौकरी का सुनहरा मौका, 200 पदों के लिए यहां होगा इंटरव्यू…
HNN/ मंडी
आईटीआई मंडी में 15 मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात प्रा. लि. कंपनी जो कि हंसलपूर प्लांट गुजरात के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करने आ रही है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को 10वीं में 40 फीसदी अंकों और आईटीआई में 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। यह साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होगा।
इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके लिए वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक दिए गए व्यवसायों में आईटीआई/एनसीवीटी/एससीवीटी पास प्रशिक्षणार्थियों जैसे फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनीस्ट, इलेक्ट्रानिक्स, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओइ ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल व्यवसाय में पास अभ्यर्थियों के लिए कंपनी साक्षात्कार लेगी।
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र कटोच ने कहा कि कंपनी को 200 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 21000 सीटीसी और इन हैंड मंथली सैलरी 15800 प्रतिमाह और अप्रेंटशीप के लिए 14925 प्रतिमाह दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे सबसीडाइज्ड कैंटीन, यूनिफॉर्म /शूज, पीएफ, मेडिकल इनश्योरेंस और किराये की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ 10वीं, आईटीआई मार्क शीट की दो सेट प्रतिलिपियां, प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ एवं 3 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। जॉब अवधि के लिए एक वर्ष और अवधि अनुबंध योजना के तहत 7 महीने के लिए होगी। जानकारी के लिए 8859054824/ 9520196044 संपर्क कर सकते हैं।