Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, 28 अगस्त को यहां होगा इंटरव्यू…

Ankita • 25 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि शिवम इंस्टिट्यूट घुमारवीं द्वारा इलेक्ट्रीशियन के 5 पदों, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 5 पदों के लिए 28 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन जाएगा।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों के लिए ग्रेजुएशन तथा मासिक वेतन 12000 से लेकर 15000 तथा इंसेंटिव दिया जाएगा।

उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए तथा पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 28 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।