Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका, 44 पदों के लिए इतने फरवरी को यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…

Ankita • 20 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सुशीला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी पीजीटी साइंस, टीजीटी आर्ट्स, शास्त्री, एलटी, पीटीआई., आर्ट एंड क्राफ्ट, जेबीटी/एनटीटी, कंप्यूटर टीचर, ऑफिस क्लर्क व चपरासी के 19 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 फरवरी, 2023 को होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ जाइडस लाइफ साइंस लि. बद्दी, मैसर्ज़ एक्वा विटो लेबोरेट्री बद्दी के 25 पदों को भरने के लिए भी 23 फरवरी, 2023 को कैंपस इंटरव्यू होंगे। वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि कुल 44 पदों के कैंपस इंटरव्यू रोज़गार कार्यालय, बद्दी में 23 फरवरी, 2023 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उपरोक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ग्रेजुएशन, बी.एस.सी/एम.एस.सी, बी.फार्मा, एम.कॉम, बी.एड. टेट पास, आई.टी.आई फिटर व आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 98051-98069, 98169-28706 तथा 98161-90542 पर सम्पर्क कर सकते है।