HNN/ सोलन
जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 87 पदों पर भर्ती के लिए 21 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू होगा। उन्होंने कहा कि मैसर्स इंडिया लिमिटेड बद्दी में 2 पद और मैसर्स माइक्रोसिमल्स लिमिटेड बद्दी में 85 पदों के भर्ती की जानी है।
उन्होंने कहा कि 2 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमएससी माइक्रोबायोलॉजी पास व आयु 28 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। संदीप ठाकुर ने बताया कि 85 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट का डिप्लोमा निर्धारित किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसमें आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 21 नवंबर की सुबह 10:30 पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





