नौकर पर लगा स्कूटी, गहने सहित नकदी चुराने का आरोप, मामला दर्ज
ऊना में चोरी की वारदात : लमलेहड़ा में घर से नकदी और आभूषण चोरी
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कसारू गांव के एक पोल्टरी फॉर्म मालिक ने अपने नौकर पर स्कूटी, मंगल सूत्र, 24 हजार की नकदी व कान के टोपस चुराने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता पंकज राव निवासी कसारू निवासी घुमारवीं तहसील ने बताया कि उन्होंने निखिल निवासी डाबर तहसील सदर बिलासपुर को पोल्टर फॉर्म पर काम करने के लिए रखा था।
उन्होंने आंशका जताई कि वह गत 19 मई रात को उनके घर से स्कूटी, मंगलसूत्र, 24 हजार की नकदी व कान के टोपस चुरा ले गया है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
